लूट की घटना से व्यवसायियों में आक्रोश

Updated at :23 Feb 2017 1:59 AM
विज्ञापन
लूट की घटना से व्यवसायियों में आक्रोश

मधुबनी : स्वर्ण व्यवसायी सुमित ठाकुर से किये गये लूट पाट व विगत 27 दिसंबर को बड़ी बाजार में हुई डकैती के वारदात से शहर के सर्राफा व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है. व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों द्वारा 16 हजार नकद […]

विज्ञापन

मधुबनी : स्वर्ण व्यवसायी सुमित ठाकुर से किये गये लूट पाट व विगत 27 दिसंबर को बड़ी बाजार में हुई डकैती के वारदात से शहर के सर्राफा व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है. व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों द्वारा 16 हजार नकद के साथ ही लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात अपराधियों द्वारा मंगलवार को हथियार के बल पर लूट लिया गया. बुधवार को विष्णु राउत की अध्यक्षता में सर्राफा व्यवसायी संघ की बैठक हुई.

सुरक्षित नहीं है व्यवसायी . सचिव केदार नाथ पटना वाले ने कहा है कि जिले के व्यवसायी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है. व्यवसायियों के साथ आये दिन हो रहे इस तरह की घटना पुलिस प्रशासन के सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रही है. उन्होंने प्रशासन से मुख्य चौक चौराहा पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी आग्रह किया है.
पलायन करने को मजबूर होंगे व्यवसायी . वहीं जदयू के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष टिंकू कसेरा ने कहा कि विगत दो माह में व्यवसायियों के साथ हुई यह घटना काफी निंदनीय है और व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. व्यवसायी पलायन को मजबूर होंगे. उन्होंने पुलिस
प्रशासन से बाजार बंद होने के समय में बाजारों में गश्ती करने की मांग की है. बैठक में भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना,
ओम प्रकाश साह, राजू राउत, केदार ठाकुर, अनिल प्रसाद, हरि ठाकुर ने संबोधित किया .
पुलिस प्रशासन से व्यवसायियों की सुरक्षा की गुहार लगायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन