बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना समाप्त

Published at :27 Feb 2014 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना समाप्त

मधुबनीः नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलकॉम इंप्लाइ बीएसएनएल जिला शाखा की पांच दिनों से चली आ रही हड़ताल बीती मंगलवार की रात समाप्त हुई. संघ के सचिव तंत्रनाथ मिश्र ने बताया कि बीएसएनएल जिला शाखा के टीडीएम आरआर झा के साथ हुई.संघ के सदस्यों द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर 21 फरवरी से बीएसएनएल कार्यालय परिसर […]

विज्ञापन

मधुबनीः नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलकॉम इंप्लाइ बीएसएनएल जिला शाखा की पांच दिनों से चली आ रही हड़ताल बीती मंगलवार की रात समाप्त हुई. संघ के सचिव तंत्रनाथ मिश्र ने बताया कि बीएसएनएल जिला शाखा के टीडीएम आरआर झा के साथ हुई.संघ के सदस्यों द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर 21 फरवरी से बीएसएनएल कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे थे.

सचिव श्री मिर ने बताया कि वार्ता में बाइमेक्स सेवा एवं ब्रांड बैंड सेवा की समुचित संचालन के लिए टीडीएम ने आश्वस्त किया कि ऊपर के अधिकारियों से वार्ता की गई है कि इन सेवाओं की स्पीड सुनिश्चित की जायेगी. स्थापना शाखा में कर्मियों की पदस्थापना कर दी गई है. 2 जी एवं 3 जी के सिगAल के लिए मोबाइल विंग को पत्र भेजा गया है. कर्मियों को कपड़ा, छाता, टूल्स बैग की आपूर्ति अप्रैल माह में करने का आश्वासन टीडीएम श्री झा ने दिया. वार्ता में यूनियन के विजेंद्र नाथ चौधरी, मुनींद्र नाथ चौधरी, हरि निवास सिंह, कमल प्रसाद सिंह, भोला यादव, राम चंद्र यादव, अवधेश यादव, देवेंद्र चौधरी, अमूल्य चंद्र चौधरी, विंदेश्वर प्रसाद व हेमंत कुमार कर्ण ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन