कर्नाटक में बंधक बने उत्तर बिहार के 23 बंधुआ मजदूर मुक्त

सीतामढ़ी/मधुबनी : निजी एजेंसी इंटरनेशनल जस्टिस मिशन व बेंगलुरू पुलिस ने एपीएन प्लास्टिक फैक्टरी में छापेमारी कर 23 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है. इनमें 16 मधुबनी जिले के रहनेवाले हैं. इसके अलावा छह सीतामढ़ी व एक मजदूर दरभंगा जिले का है. सीतामढ़ी के मुक्त मजदूरों में सुप्पी प्रखंड के विशनपुर गांव के तपेश्वर पासवान […]
सीतामढ़ी/मधुबनी : निजी एजेंसी इंटरनेशनल जस्टिस मिशन व बेंगलुरू पुलिस ने एपीएन प्लास्टिक फैक्टरी में छापेमारी कर 23 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है. इनमें 16 मधुबनी जिले के रहनेवाले हैं. इसके अलावा छह सीतामढ़ी व एक मजदूर दरभंगा जिले का है. सीतामढ़ी के मुक्त मजदूरों में सुप्पी प्रखंड के विशनपुर गांव के तपेश्वर पासवान का पुत्र गोविंद पासवान (24), ढेंग गांव के उदन मांझी का पुत्र राकेश मांझी (19), बाजपट्टी के रतवाड़ा गांव निवासी सीताशरण सदा का पुत्र सुनील कुमार (20), फौदी सदामधुबनी के पुत्र राजकुमार सदा (22), सुदीवर सदा के पुत्र जितेंद्र सदा (19) व सुरसंड के विशनपुर कामदेव गांव निवासी बुंदेला पासवान के पुत्र लालबाबू कुमार (22) के नाम शामिल हैं. इन मजदूरों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद श्रम विभाग के माध्यम से परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










