कॉलेज कर्मियों की हड़ताल जारी

Published at :20 Feb 2014 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज कर्मियों की हड़ताल जारी

मधुबनीः बिहार राज्य विश्व विद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ एवं सरकार के बीच वार्ता असफल हो जाने के बाद कॉलेज में अनिश्चित कालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रहा. आरके कॉलेज प्रशासनिक कर्मचारी संघ के द्वारा नौवें दिन भी हड़ताल जारी रहा. हड़ताल के समर्थन में संघ ने प्रधानाचार्य कक्ष के सामने धरना दिया तथा […]

विज्ञापन

मधुबनीः बिहार राज्य विश्व विद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ एवं सरकार के बीच वार्ता असफल हो जाने के बाद कॉलेज में अनिश्चित कालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रहा. आरके कॉलेज प्रशासनिक कर्मचारी संघ के द्वारा नौवें दिन भी हड़ताल जारी रहा. हड़ताल के समर्थन में संघ ने प्रधानाचार्य कक्ष के सामने धरना दिया तथा अपने मांगों को लेकर जम कर नारेबाजी कर रहे थे. संघ के सचिव व प्रक्षेत्रिय संयुक्त मंत्री महेंद्र नाथ महान ने कहा कि अंगीभूत कॉलेज के सभी कर्मी महासंघ के दिशा निर्देश पर हड़ताल जारी रखेंगे.

उन्होंने कहा कि जब तक सर्वोच्च न्यायालय के न्यायादेश के आधार पर सूबे की सरकार जब तक राज्यादेश निर्गत नहीं करेंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगा. धरना स्थल पर संघ के उपाध्यक्ष राज कुमार महतो, राजेंद्र मिश्र, मो. कमलाउद्दीन, भवेश चंद्र झा, शंभु नाथ मिश्र, कमलेश सिंह, सतन मंडल, उग्र नाथ झा, सुबोध झा, विश्वेश कुमार, गणोश पासवान, भोगेंद्र झा, अंजनी श्रीवास्तव, अब्दूल बदूद, राजेंद्र गोसाई, हरेराम यादव, प्रेम कांत झा, शक्ति सिंह, जीबू पाठक, संजय महासेठ ने अपना अपना विचार व्यक्त किये. वहीं स्थानीय जेएमडीपीएल महिला कॉलेज के सभी कर्मचारी नौवें दिन भी हड़ताल जारी रखा. बुधवार को कर्मियों ने संघ के अध्यक्ष विलट सिंह एवं सचिव अशोक कुमार झा के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य द्वार पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

मौके पर अरूण कुमार कर्ण, मोहन ठाकुर, देवी लाल साह, श्याम महासेठ, राम कृष्ण यादव, रामा शंकर महासेठ, उदय कांत चौधरी, शशि भूषण राय, सुरेंद्र मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

वहीं शहर के जगदीश नंदन महाविद्यालय में कर्मचारी ने हड़ताल जारी रखते हुए महाविद्यालय के कार्यालय सहित पठन पाठन कार्य स्थगित रखा. मौके पर कामेश्वर झा, मोहित मंडल, सुधाकर नायक, राम चंद्र कामत, उमेश मंडल, राजेश कुमार, पंकज कुमार मिश्र, रूद्र नाथ मिश्र, मो. शब्बीर, देवेंद्र कुमार राम, प्रमोद कुमार झा, जगन्नाथ झा, संजीव कुमार भारती, इंदु सिन्हा, सकली देवी उपस्थित थे. वहीं जिले के उच्चैठ, रहिका, झंझारपुर, जयनगर, आरएन कॉलेज पंडौल, घोघरडीहा कॉलेज में नौवें दिन भी हड़ताल जारी रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन