बैठक में शिक्षकों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः वाटसन उच्च विद्यालय परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने की. इस दौरान बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा बैकलॉग पर नियोजित शिक्षकों के लंबित वेतन के भुगतान को लेकर कार्यालयों में तालाबंदी, लगातार धरना प्रदर्शन सहित दक्षता परीक्षा में असफल शिक्षकों […]

विज्ञापन

मधुबनीः वाटसन उच्च विद्यालय परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने की. इस दौरान बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा बैकलॉग पर नियोजित शिक्षकों के लंबित वेतन के भुगतान को लेकर कार्यालयों में तालाबंदी, लगातार धरना प्रदर्शन सहित दक्षता परीक्षा में असफल शिक्षकों की छटनी पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया.

साथ ही संघ के संकुल प्रखंड अनुमंडल एवं जिला इकाइयों के पुनर्गठन व सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया. इस दौरान बैठक में अवधेश कुमार झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, लीलाधर पासवान, अमृत दास राजेश, पिंकी कुमारी, पूनम कुमारी, धीरेंद्र कुमार, अमरेश कुमार यादव, राजीव चौधरी, सुरेश कुमार यादव सहित अन्य ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन