रूबी झा का स्टेट कराटे टीम में चयन
मधुबनीः अपनी आत्मरक्षा के लिए महिलाएं भी अब पीछे नहीं रहेंगी. महिलाएं अब पुरुष के तरह अपनी रक्षा के लिए कराटे में हाथ आजमा रही है. स्थानीय विद्यापति नगर कॉलोनी के बबन झा की पुत्री रूबी झा ने यह कारनामा कर दिखाया है. रूबी झा ने यह कारनामा कर दिखाया है. रूबी झा कराटे खेल […]
मधुबनीः अपनी आत्मरक्षा के लिए महिलाएं भी अब पीछे नहीं रहेंगी. महिलाएं अब पुरुष के तरह अपनी रक्षा के लिए कराटे में हाथ आजमा रही है. स्थानीय विद्यापति नगर कॉलोनी के बबन झा की पुत्री रूबी झा ने यह कारनामा कर दिखाया है. रूबी झा ने यह कारनामा कर दिखाया है. रूबी झा कराटे खेल को अपना कर अपना एवं समाज के लोगों का बचाव को कृतसंकल्पित है.
कराटे डो एसोसिएशन ऑफ मधुबनी की कराटे स्टार खिलाड़ी रूबी झा का चयन बिहार कराटे टीम में हुई जो नेशनल कराटे चैंपियन शीप में भाग लेने जमशेदपुर जा रही है. मूल रूप से कोइलख गांव की रहने वाली रूबी रिजनल पब्लिक स्कूल से दसवीं, महिला कॉलेज से बारहवीं, डॉ कुमार इनफोटेक से बीसीए की डिग्री ले चुकी है. जिला कराटे संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार झा एवं नेशनल रेफरी ब्लैक बेल्ट सिक्सडन स्टाईल हेड टेकनिकल बिहार के चंदन कुमार सुमन ने बताया कि रूबी में कराटे की गजब की प्रतिभा है.
यह बहुत जल्द राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब होगी. इस पर जिला व राज्य कराटे संघ को गर्व है. रूबी का कहना है कि मुङो कराटे के साथ साथ म्यूजिक से गहरा लगाव है और मैं साफ्ट इंजिनियर बनना चाहती हूं. नेशनल चैंपियन शिप में चयनित होकर जिला का नाम रोशन किया है. इनके चयन से जिला के तमाम खेल प्रेमी नव वर्ष की शुभ कामना की बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










