ठंड से चार लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी /हरलाखीः लगातार तापमान गिरने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. इस कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाने से 4 की मौत हो गयी. हरलाखी प्रखंड के हरसुवाड़ गांव में देर शाम तक काम कर घर लौट रहे मजदूर 48 वर्षीय रमेश झा को ठंड लग गयी. घर पहुंचने पर […]

विज्ञापन

मधुबनी /हरलाखीः लगातार तापमान गिरने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. इस कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाने से 4 की मौत हो गयी. हरलाखी प्रखंड के हरसुवाड़ गांव में देर शाम तक काम कर घर लौट रहे मजदूर 48 वर्षीय रमेश झा को ठंड लग गयी. घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गयी. फिर उसे नहीं बचाया जा सका. इसी गांव के माधव खतवे की पत्नी 62 वर्षीया रामपरी देवी की मौत ठंड से हो गयी. स्नान करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी. इलाज के लिए ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया.

वहीं हरिणो गांव में 58 वर्षीय पिंरतु सदाय खेत से लौट रहा था. इसी बीच उसकी हालत खराब हो गयी. घर में जब तक लोग हालत को समझ पाते, उसने दम तोड़ दिया. पंचायत समिति सदस्य प्रजापति झा ने बताया कि समुचित मुआवजे के लिए अंचल में प्रतिवेदन दिया जा रहा है. अंचलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. पारिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि से लाभ मुहैया का निर्देश दिया गया है. वहीं राजनगर के कजियौना गांव में ठंड लगने से 70 वर्षीया सावित्री का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह पूजा कर रही थी, उसी समय वह ठंड की चपेट में आ गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन