नाला निर्माण के विरोध में भूख हड़ताल खत्म
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : नाला व सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी राजा ठाकुर व अजीत पासवान द्वारा शंकर चौक पर किया जा रहा भूख हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गया. विधान पार्षद विनोद सिंह ने शीघ्र ही नाला निर्माण कराये जाने का आश्वासन अनशनकारियों को दिया. इसके बाद अनशनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त किया. मुख्यालय […]
विज्ञापन
मधुबनी : नाला व सड़क निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी राजा ठाकुर व अजीत पासवान द्वारा शंकर चौक पर किया जा रहा भूख हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गया. विधान पार्षद विनोद सिंह ने शीघ्र ही नाला निर्माण कराये जाने का आश्वासन अनशनकारियों को दिया. इसके बाद अनशनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त किया.
मुख्यालय के वार्ड नंबर 5 व 6 तथा शंकर चौक के समीप नाला निर्माण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा वर्षो से किया जा रहा था. इसके लिए लोगों ने सड़क जाम कर आंदोलन भी किये. पर इनकी अनसुनी कर दी गई. दरअसल बरसात के दिनों में इस सड़क से चलना मुश्किल होता था. अन्य दिनों में भी सड़क पर पानी लगा रहता था. मार्च 2015 के अंतिम सप्ताह में नगर परिषद द्वारा नाला को तोड़ा गया.
निगरानी से होगी जांच
निर्माण कार्य में देरी को लेकर 28 मई से शुरू की भूख हड़ताल विधान पार्षद विनोद कुमार के पहल पर समाप्त हो गई. उन्होंने कहा कि सूबे की नीतीश कुमार की सरकार बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जा रही है. इसमें बाधा पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने निर्माण कार्य में हुए विलंब के कारणों का निगरानी से जांच करवानी की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










