चपाही से अपहृत लड़की बैंगलोर में मिली

Updated:
विज्ञापन

खजौली : स्थानीय खजौली बाजार से छह माह पूर्व शादी की नीयत से भगायी गयी लड़की राजनगर थाना क्षेत्र के चपाही गांव निवासी बुचाई साह की पुत्री आरती कुमारी को खजौली पुलिस द्वारा बैंगलोर से बरामद कर गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया. इस घटना को लेकर लड़की की बड़ी बहन […]

विज्ञापन
खजौली : स्थानीय खजौली बाजार से छह माह पूर्व शादी की नीयत से भगायी गयी लड़की राजनगर थाना क्षेत्र के चपाही गांव निवासी बुचाई साह की पुत्री आरती कुमारी को खजौली पुलिस द्वारा बैंगलोर से बरामद कर गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया.
इस घटना को लेकर लड़की की बड़ी बहन खजौली संतु चौक निवासी गौड़ी शंकर साह की पत्नी ममता देवी के आवेदन के आलोक में खजौली थाना कांड संख्या 125/014 प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी. उन्होंने अपने प्राथमिकी आवेदन में दर्शाया है कि उसकी छोटी बहन उसके ससुराल खजौली आयी थी. उसी बीच खजौली मनिड़यबा गांव के सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी राम चंद्र यादव के पुत्र नरेंद्र यादव अपने प्रेम जाल में फंसाकर बैंगलोर भगा कर ले गया.
वहीं लड़की आरती कुमारी ने खजौली थाना पर पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह 18 वर्ष की बालिग लड़की है. वह अपने राजी से 4 माह पूर्व राजनगर काली मंदिर में शादी रचा कर नरेंद्र यादव को पति मानकर बैंगलोर गयी थी. लड़की के पिता एवं जीजा ने लड़की को नाबालिग बताते हुए लड़की को माता, पिता को सौंपने के लिए न्यायालय से गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन