कई जगह पर तटबंध कमजोर,दहशत
भूतही बलान के दोनों तटबंधों का एसडीओ व कार्यपालक अभियंता ने किया निरीक्षण फुलपरास : संभावित बाढ़ को देखते ह हुए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. पदाधिकारी तटबंधों का ना सिर्फ निरीक्षण कर कमजोर बिंदु को चिह्न्ति कर रहे हैं. बल्कि इसके मरम्मति के लिये भी संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को निर्देश […]
भूतही बलान के दोनों तटबंधों का एसडीओ व कार्यपालक अभियंता ने किया निरीक्षण
फुलपरास : संभावित बाढ़ को देखते ह हुए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. पदाधिकारी तटबंधों का ना सिर्फ निरीक्षण कर कमजोर बिंदु को चिह्न्ति कर रहे हैं. बल्कि इसके मरम्मति के लिये भी संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है.
इसके तहत मंगलवार को एसडीओ व बाढ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने अनुमंडल क्षेत्र के भुतही बलान नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंधों का निरीक्षण किया. भुतही बलान नदी के पूर्वी तटबंध में हनुमाननगर, टेगरार, एकमा, लौकहा में कमजोर बिंदुओं और जगह जगह पर हुए रैन कटो की जल्द मरम्मत करने का निर्देश विभाग के अभियंताओं को दिया.
पश्चिमी तटबंधों में धौसही, महथौर खुर्द, मुरली राजपुर सहित दर्जनों कमजोर एवं वर्षा के पानी से हुए रैन कटो का मरम्मत करने का भी निर्देश दिया. नेपाल में हुये भूस्खलन एवं बाढ़ की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने एसडीओ को निर्देश दिया कि भूतही बलान नदी के दोनों तटबंधों के स्थल निरीक्षण करने कमजोर बिंदुओं और रैन कटो की मरम्मत का प्रतिवेदन संयुक्त रूप से भेजें. ताकि इसकी मरम्मत जल्द बाढ़ से पूर्व करायी जा सके.
संभावित बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए दोनों तटबंधों के बाहर के दर्जनों गांव में अभी से डर समा गया है यदि ससमय इस जर्जर दोनों तटबंधों की मरम्मती नहीं किया जायेगा तो बाढ़े आने पर कही भी कमजोर बिंदुओं पर तटबंधों को तोड़कर प्रलय मचा सकता है. कई स्थानों पर नदी की मुख्य धारा तटबंध में सट जाने से तटबंध पर भयंकर खत
रा उत्पन्न हो गया है. पूर्वी तटबंध के ननपटी गांव के निकट भयंकर रैन कट होने से तटबंध के पूर्वी क्षेत्र के दर्जनो गांवों बाढ़ का डर सताने लगा है, इसमें ननपटी वैरीयाही, रतनसेरा, भपटीयाही, परसा, बसुआरी सहित कई गांवों के लोग बाढ़ से काफी दहशत में है.
बाढ़ के पूर्व एसडीओ कमरे आलम ने दोनों तटबंधों के निरीक्षण के दौरान कहा कि 15 दिन के अंदर पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंधों की मरम्मत किया जायेगा. सभी रैन कटो और कमजोर बिंदुओं को चिह्न्ति कर प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को भेजा जायेगा और तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मा सभी अंचल अधिकारी और संबंधित थाना अध्यक्षों को दिया गया है.
बाढ़ से पहले ही हर हाल में दोनों तटबंधों को मजबूती का कार्य किया जायेगा. निरीक्षण में बाढ़ अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता मुकेश कुमार सहित कई कनीय अभिंयता और अंचल अधिकारी भी शामिल थे. टीम के द्वारा नेपाल के सीमा लौकहा से नदी के दोनों तटबंधों का निरीक्षण घोघरडीहा सीमा तक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










