नाश्ते की दुकान से शुरू किया था व्यवसाय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
व्यवसायी हत्याकांड . निर्ममता से की गयी बेचन की हत्या, पारंपरिक हथियारों का किया प्रयोग अंधराठाढ़ी : डकैती कांड में मारे गये व्यापारी बेचन गुप्ता ने लगभग 25 साल पहले नाश्ते के दुकान से अपना व्यापार शुरू किया था. पर अपनी मेहनत के बदौलत उसकी गिनती इलाके के सबसे बड़े किराना व्यवसायी बन गये. उनके […]
विज्ञापन
व्यवसायी हत्याकांड . निर्ममता से की गयी बेचन की हत्या, पारंपरिक हथियारों का किया प्रयोग
अंधराठाढ़ी : डकैती कांड में मारे गये व्यापारी बेचन गुप्ता ने लगभग 25 साल पहले नाश्ते के दुकान से अपना व्यापार शुरू किया था. पर अपनी मेहनत के बदौलत उसकी गिनती इलाके के सबसे बड़े किराना व्यवसायी बन गये.
उनके दोनों भाई किराना व कपड़ा का दुकान करते है. उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां है. एक पुत्र मेडिकल का छात्र है. एक पुत्र दुकान में पिता की मदद करता था. स्व. बेचन गुप्ता पसटन गांव के निवासी है. जो प्रखंड मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर है.
लाठी-रॉड, सूआ का किया गया था प्रयोग
किराना व्यवसायी बेचन गुप्ता के घर में डकैती व उसकी निर्मम हत्या में लाठी, रॉड, सूआ आदि पारंपरिक हथियारों का उपयोग किया था. हालांकि अपराधी घटना के दौड़ान हवाई फाईरिंग भी किया था. इससे यह बात साबित होती है कि अपराधी रिवाल्वर व बंदूक से लैस थे.
सूत्रों का कहना है कि किराना व्यवसायी के प्रति अपराधियों की इतनी रंजिश थी कि उन्होंने उसे निर्ममता से हत्या करने की नियत से पारंपरिक हथियारों का प्रयोग किया. पिछले बीस साल में प्रखंड में कई हत्याएं हुई. मंगरौना निवासी शिक्षक राजेश्वर राय, गौड निवासी सीताराम साह ने बताया कि अगर प्रखंड में हुई हत्याओं को गंभीरता से पुलिस लेती तो यह हत्या कांड नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










