होमगार्ड जवानों ने थाने पर दी गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों के चरणबद्ध आंदोलन के सातवें वें दिन गुरुवार को होम गार्ड जवानों ने नगर थाना पर सांकेतिक गिरफ्तारी दी. 506 होम गार्ड के जवानों ने नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के समक्ष अपनी गिरफ्तारी दी . बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर 15 मई से […]

विज्ञापन
मधुबनी : विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों के चरणबद्ध आंदोलन के सातवें वें दिन गुरुवार को होम गार्ड जवानों ने नगर थाना पर सांकेतिक गिरफ्तारी दी. 506 होम गार्ड के जवानों ने नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति के समक्ष अपनी गिरफ्तारी दी . बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर 15 मई से होम गार्ड के जवान अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर है.
15 मई को राइफल व गोली जवानों ने पुलिस केंद्र पर सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया. 20 मई को चक्का जाम आंदोलन किया था. जिला होम गार्ड संघ के सचिव गुरूदेव पासवान ने कहा कि होमगार्ड जवान के मांगों की पूर्ति जब तक नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कि हमारी मुख्य मांग उम्र सीमा 58 वर्ष को बढ़ा कर 60 वर्ष करने , दैनिक भत्ता 300 रुपया से 500 रुपया प्रतिदिन करने, यात्रा भत्ता 20 से 50 प्रतिदिन देने, सेवानिवृत करने के बाद गृहरक्षकों को 3 लाख रूपया एक मुश्त देने एवं मांझी सरकार द्वारा कैबिनेट से पारित मुद्दे को लागू करना शामिल है. आगे के आंदोलन के संदर्भ में श्री पासवान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का जो निर्देश होगी उसका पालन जिला संघ करेगी. इसके तहत शुक्रवार को भी गिरफ्तारी दी जायेगी.
गिरफ्तारी देने वालों में जिलाध्यक्ष भागवत यादव, राम गुलाम प्रसाद , कैलाश भगत , ललन यादव, आसीन खान मो. मुन्ना विजय यादव, तपेश्वर महतो, रामेश्वर यादव, राम बहादुर यादव, राम कर्ण यादव, राम सुरत यादव , योगेंद्र यादव, रामदेव यादव , बैजू कुमार सिंह हर्षनाथ झा सहित सैकड़ों जवान शामिल थे.
ऑटोचालक संघ ने किया प्रदर्शन
मधुबनी : जिला ऑटो चालक संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
जिला ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष शिबू झा ने बताया कि ऑटो चालक पांच सूत्री मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाहरणालय पर प्रदर्शन किया है. इसमें दर्जनों ऑटो चालक अपने वाहन के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिए.
ऑटो चालकों के मुख्य मांगों में ऑटो स्टैंड का निर्माण करने, ट्रैफिक दारोगा के द्वारा कथित रूप से 200 रुपये प्रति ऑटो महिना मांगने की मांग पर रोक लगाने, नगर थाना के जीप चालक द्वारा कथित रंगदारी मांगने पर रोक लगाने, ऑटो संबंधित सभी कागजात लाइसेंस, परमिट आदि का पेपर जिला परिवहन कार्यालय में बनवाने की व्यवस्था करने एवं सभी ऑटो चालकों का दुर्घटना बीमा कराने की मांग शामिल है.
ऑटो चालक के प्रदर्शन में सचिव पवन कुमार भारती, संयुक्त सचिव कमल प्रसाद यादव, सुनील कुमार मिश्र, दिलीप झा सहित दर्जनों चालक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन