झंझारपुर में विवाहिता की हत्या

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर (मधुबनी) : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के गोपलखा गांव में पति व घर के सदस्यों ने एक विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी. साथ ही लाश को जला भी दिया. मृतका के भाई रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रामलखन मुखिया के आवेदन पर हरकत में आयी पुलिस ने आरोपितों में से एक […]

विज्ञापन
झंझारपुर (मधुबनी) : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के गोपलखा गांव में पति व घर के सदस्यों ने एक विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी. साथ ही लाश को जला भी दिया. मृतका के भाई रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रामलखन मुखिया के आवेदन पर हरकत में आयी पुलिस ने आरोपितों में से एक झबरू मुखिया के बेटे बच्ची मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
घटना तीन मई की बतायी गयी है. हत्या के बाद पति समेत 14 लोग फरार हो गये. मृतका गोपलखा गांव के रमेश मुखिया की पत्नी डुमरी देवी थी.
पुलिस ने बताया कि भाई के आवेदन पर 15 लोगों पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट चुकी है. इसके तहत छापेमारी में घर के एक सदस्य को गिरफ्तार किया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन