दो शिफ्ट में शुरू हुई साफ-सफाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हर ओर लगे रहने वाली गंदगी के अंबार से लोगों को मिलेगी मुक्ति हर ओर गंदगी का अंबार, सड़कों पर कूड़ा कचरा शहर की पहचान बन गयी थी. इसका मूल कारण शहर में हर दिन करीब 20 टन कचरा फेंका जाना और मात्र दस टन कचरों की ही सफाई हो पाना था. अब दो शिफ्टों […]
विज्ञापन
हर ओर लगे रहने वाली गंदगी के अंबार से लोगों को मिलेगी मुक्ति
हर ओर गंदगी का अंबार, सड़कों पर कूड़ा कचरा शहर की पहचान बन गयी थी. इसका मूल कारण शहर में हर दिन करीब 20 टन कचरा फेंका जाना और मात्र दस टन कचरों की ही सफाई हो पाना था.
अब दो शिफ्टों में कचरे का उठाव करने की योजना शुरू कर दी गयी है. इससे जल्द ही शहर की सूरत बदली नजर आयेगी और लोगों को इसके कारण होने वाली परेशानी भी खत्म हो जायेगी.
मधुबनी : अब सुबह उठते ही नगर वासियों को स्वच्छ शहर देखने को मिलेगी. शहर वासियों को स्वच्छ व सुंदर शहर की परिकल्पना साकार होती नजर आ रही है. शहर की साफ सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. अब शहर की सफाई दो शिफ्टों में होगी.
दरअसल, नगर क्षेत्र के 30 वार्डो में 20 वार्ड ऐसे हैं जो काफी व्यस्तम क्षेत्र है. जहां यातायात के कारण सुबह में सफाई कराने में परेशानी होती थी. इस कारण नालों व सड़कों की सफाई पूरी तरह नहीं हो पाती थी.
गौरतलब हो कि एक आकलन के मुताबिक शहर में रोजाना लोग 20 टन कचरा फेंकते हैं, लेकिन नगर परिषद लगभग 10 टन कचरे का ही उठाव कर पाता था. सफाई व्यवस्था में तेजी लाने के लिए दो शिफ्टों में कार्य शुरू की गयी है.
20 टन फेंका जाता है कचरा
शहर की 77 हजार की आबादी लगभग 20 हजार टन कचरे रोजाना फेंकती है. अनुमान के मुताबिक शहर में प्रति व्यक्ति रोजाना चार किलो कचरा फेंका जाता है. नगर परिषद की ओर से इनमें से करीब 10 टन कचरे का ही उठाव किया जाता था. बांकी 10 टन कचरा शहर में बांकी रह जाता है. नप प्रशासन इसकी सफाई कराने की योजना बनाकर दो शिफ्टों में कचरे उठाव की योजना तैयार की है और इस पर अमल कवायद भी शुरू कर दी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया कि शहर की साफ सफाई को लेकर नप गंभीर है. सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए दो शिफ्टों में कार्य किया जायेगा. पहले इसे एक से 20 वार्ड तक में शुरू किया गया है. बांकी 10 वार्ड के लिए शीघ्र ही इसकी योजना तैयार की जायेगी. निश्चित रूप से नगर वासियों स्वच्छ व सुंदर शहर देखने को मिलेगी.
सुबह पांच व शाम में सात बजे से होगी सफाई
शहर में सड़कों व नालों की सफाई शुरू की गई है. पहला शिफ्ट सुबह पांच बजे से 10 बजे तक चलेगा. इसमें नालों तथा सड़कों की सफाई होगी. वहीं, दूसरा शिफ्ट शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. इसमें कूड़ा-कचरा का उठाव तथा सड़कों की सफाई का कार्य चलाया जायेगा.
कठिनाई होगी दूर
शहर में सफाई कार्य में लगे ट्रैक्टर से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी. इसके कारण दफ्तर जाने वालों को काफी परेशानी होती थी. वहीं सफाई कार्य भी बाधित हो रही थी. दो शिफ्टों में कार्य शुरू होने से इस समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी. शहर की सफाई भी ठीक ढंग से हो पायेगी.
20 वार्डो में होगी सफाई
नगर परिषद क्षेत्र के 30 वार्डो में से एक से 20 वार्ड तक नप द्वारा बहाल स्वयंसेवी संस्था सरस्वती आर्ट एंड कल्चर को सफाई का जिम्मा है. इन वार्डो में अब दो शिफ्टों में सफाई कार्य शुरू किया गया है. सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि सुबह के समय सफाई कार्य पूरी तरह नहीं हो पाती थी. अब दो शिफ्टों में सफाई का निर्देश प्राप्त है. इसकी शुरुआत कर दी गयी है.
10 वार्डो में एक शिफ्ट में ही सफाई
नप क्षेत्र के 30 वार्डो में 10 वार्डो में सफाई कार्य नप के सफाई कर्मी करते हैं. इनमें सिर्फ एक शिफ्ट ही सफाई कार्य चलाये जायेंगे. इससे नप प्रशासन को परेशानी बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










