गंगासागर चौक से माल गोदाम तक बनेगी पीसीसी सड़क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : शहर के गंगा सागर चौक से माल गोदाम तक व डीएम आवास से आंबेडकर पुस्तकालय होते हुए सदर अस्पताल के मुख्य गेट तक जजर्र सड़क का कायाकल्प जल्द होने के आसार हैं. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव जय प्रकार मंडल ने मधुबनी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को […]
विज्ञापन
मधुबनी : शहर के गंगा सागर चौक से माल गोदाम तक व डीएम आवास से आंबेडकर पुस्तकालय होते हुए सदर अस्पताल के मुख्य गेट तक जजर्र सड़क का कायाकल्प जल्द होने के आसार हैं.
इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव जय प्रकार मंडल ने मधुबनी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है. अधीक्षण अभियंता, बिहार शहरी विकास अभिकरण द्वारा अनुरोध एवं प्रेषित प्राक्कलन के आलोक में उपरोक्त दोनों योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है.
कितनी राशि है स्वीकृत
विभाग ने 41. 135 लाख की लागत से जिला पदाधिकारी के आवास से आंबेडकर पुस्तकालय होते हुए सदर अस्पताल के मुख्य गेट तक सड़क व नाला निर्माण के लिए, वहीं गंगा सागर चौक से माल गोदाम तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 28.372 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










