दहशत भरा रहा दिन, खुले आसमान में रात बिताये लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर के लिए 25 अप्रैल का दिन दहशत भरा रहा. भूकंप से जहां एक महिला की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन से अधिक महिलाए जख्मी हो गई. भूकंप के कारण मची अफरा तफरी में कई लोग जख्मी हो गये. स्कूलों में भूकंप के दौरान भाग दौर में कुछ बच्चे भी घायल हो […]
विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर के लिए 25 अप्रैल का दिन दहशत भरा रहा. भूकंप से जहां एक महिला की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन से अधिक महिलाए जख्मी हो गई. भूकंप के कारण मची अफरा तफरी में कई लोग जख्मी हो गये. स्कूलों में भूकंप के दौरान भाग दौर में कुछ बच्चे भी घायल हो गये.
भूकंप आने की आशंका रहने के कारण लोग घर के बार खुले मैदान में रात बिताने को मजबूर हो गये. अभी अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. लोग एक दूसरे से यहीं पूछ रहे है की भूंकप फिर से आयेगा. अनुमंडलीय क्षेत्र भूकंप की चपेट में आकर रुद्रपुर थाना के अलपुरा गांव में एक दो मंजिल मकान का उपरी रैलिंग गिरने के कारण उसके नीचे दब कर करीब 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी.
वहीं मां बेटी गंभीर रुप से जख्मी हुए है. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जाता है कि जैसे ही भूकंप का एहसास हुआ स्व सुरेश झा की पत्नी बिमला देवी अपनी पुतौहु संजु देवी पति घुरन झा व पोती मधु कुमारी 10 वर्ष के साथ घर से निकल बाहर की ओर दौड़ी. इसी बीच पड़ोसी कुलदीप झा के मकान का रैलिंग उन तीनों के उपर आकर गिरा.
तीनों को जख्मी हालत में गांव के ही स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां बिमला देवी की मौत हो गयी. इसके अलावा और भी कतिपय लोगों के घायल होने की खबर है.
जबकि भूकंप के कारण मची तबाही व दहशत से आधा दर्जन महिलायें बेहोश हो गयी. जिसमें से तीन का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. इनमें भैरवस्थान थाना के पटीटोल निवासी धर्मदेव मिश्र की पत्नी ममता देवी, उनकी पुत्री 21 वषीर्या मधु कुमारी व झंझारपुर पुरानी बाजार के शिव कुमार राम की पत्नी रुणा देवी शामिल है.
अन्य तीन महिलाओं को जहां तहां निजी क्लीनिकों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. भूकंप की इस कहर में झंझारपुर शहर के कई मोहल्लो सहित अनुमंडल के विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक घरों के गिरने तथा सैकड़ों घरों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है. किसी के घर का दिवाल फट गया तो किसी घर के छप्पर ध्वस्त हो गिर गए. कई लोगों के मिट्टी के घरों के दीवार धराशायी हो गया है.
झंझारपुर नगर पंचायत के कन्हौली में एक दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए है. वहीं लखनौर प्रखंड के कैथिनियां गांव में योगेन्द्र झा उर्फ भगत, चिनी लाल झा, नवटोल में मनोज कुमार झा, अनिल कुमार झा के घरों का दिवाल धराशायी हो गए हैं. लखनौर गांव में भी आधा दर्जन घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. पू रे अनुमंडल में 50 लाख से अधिक के नुकसान होने का आकलन किया जा रहा है.
भूकंप के झटके से सहमे लोग, छह घायल
अंधराठाढ़ी. शनिवार के दोपहर आये भूकंप के झटके में एक वृद्धा की मौत हो गयी और छह लोगों को जख्मी होने की खबर है. मृत वृद्धा ननौर पंचायत की अलपुरा गांव निवासी घुरन झा की मां मोसमात बिमला देवी है.
भूकंप की एहसास होने पर घुरन झा की मां बिमला देवी पत्नी संजू देवी एवं पुत्री मधु कुमारी अपने आंगन से निकल रही थी तभी बगल के कुलदीप झा के द्वितीय तल पर निमार्णाधीन भवन की दीवार भूकंप की तेज झटका पर गिरा तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गया.
जख्मी को लेकर स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचता बीच रास्ते में हीं बीमला देवी की मौत हो गयी और दोनो जख्मी को डीएमसीएच इलाज के लिए रेफर कर दिया. मौके पर पहुंच कर बीडीओ महेश्वर पंडित सीओ रविन्द्र मिश्र, रूद्रपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मुखिया मीरा झा ने जायजा लिया और मृत वृद्धा को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाने को कहे. घर के लोगो ने बिफर गये. काफी मान मनौवल के बाद पोस्टमार्टम कराने पर तैयार हुए. मृतिका को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया.
इसके अलावे जलसेन गांव के हरिदेव राम की सात वर्षीय पुत्री चंदा कुमारी को भागने के क्रम में गिरने से दाहिना हाथ की टूट गयी. गिदरगंज गांव के मो समीउररहमान की पत्नी को दिवाल गिरने से जख्मी हो गयी. जबकि कुल्हडिया गांव की बेगम खतून पति मो सलाम एवं कर्णपुर गांव के राम भूकंप के आतंक से बेहोस हो गया था. रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद होश आया था. इसके अलावे प्रखंड में घर गिरने की खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










