सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को तीन व्यक्ति घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दहिला परजुआरी गांव निवासी बुद्धि नाथ झा व रितेश चौधरी घर से बाइक से ट्यूशन पढ़ने बेनीपट्टी जा रहे थे. परजुआरी चौक पर सामने से तेज गति से आ रही मैजिक गाड़ी में ठोकर मार दिया जिस में […]

विज्ञापन
मधुबनी : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को तीन व्यक्ति घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दहिला परजुआरी गांव निवासी बुद्धि नाथ झा व रितेश चौधरी घर से बाइक से ट्यूशन पढ़ने बेनीपट्टी जा रहे थे. परजुआरी चौक पर सामने से तेज गति से आ रही
मैजिक गाड़ी में ठोकर मार दिया जिस में दोनों बुरी तरह से घायल हो गया दोनों व्यक्ति को तत्काल बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. पर सर में चोट के कारण दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में चल रहा हैं. वही रहिका रामनगर निवासी मुकेश कुमार झा, 21 वर्ष अपने घर से साइकिल से रहिका जा रहा था. इसी बीच सीधे बोलेरो में ठोकर मार कर दिया घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गये.
घायलों में झंझारपुर थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार की पांच वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, लखनौर थाना के लखनौर निवासी अरविंद कुमार, लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी दिगंबर लाल दास का पुत्र राजेश कुमार दास, लखनौर गांव का बलराम राउत का पुत्र कन्हैया कुमार शामिल है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बाइक दुर्घटना में सभी घायल हो गये थे. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भरती कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन