अक्षय तृतीय आज, सराफा बाजार गुलजार

Updated:
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त व लगन ने बढ़ायीं लोगों की उम्मीदें दान से मिलता है अक्षय फल मधुबनी :अक्षय तृतीया पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ गयी है. सर्राफा व्यवसायी अपने-अपने दुकानों को सजा कर मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने के होने वाली बिक्री को लेकर अभी से ही तैयार हैं. कहा […]

विज्ञापन

शुभ मुहूर्त व लगन ने बढ़ायीं लोगों की उम्मीदें

दान से मिलता है अक्षय फल

मधुबनी :अक्षय तृतीया पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ गयी है. सर्राफा व्यवसायी अपने-अपने दुकानों को सजा कर मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने के होने वाली बिक्री को लेकर अभी से ही तैयार हैं. कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने की जमकर खरीदारी की जाती है.

दान से मिलता है अक्षय फल

नवहथ गांव निवासी पंडित शंभुनाथ झा बताते हैं कि अक्षय तृतीया का महत्व हिंदू धर्म में काफी अधिक है. इस पावन अवसर पर सामान दान करने से लोगों को अक्षय फल प्राप्त होता है. इस दिन दान करने से भगवान विष्णु अत्यधिक प्रसन्न होते हैं.

जल दान का विशेष महत्व

पंडित श्री झा कहते हैं कि अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल पक्ष को पड़ता है. इस कारण वैशाख माह में जल दान का सबसे अधिक महत्व है. यदि लोग सरबत (मीठा जल) का दान करें तो अक्षय पुण्य प्राप्त होगा. इसके साथ ही चप्पल, जूता, छाता आदि सामान का भी दान किया जाता है. वहीं, इस अवसर पर सोना खरीद उत्तम माना जाता है.

इसी दिन भगवान परशुराम का हुआ था अवतार

धर्म शास्त्र के अनुसार त्रेतायुग में भगवान विष्णु वैशाख शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन को परशुराम के रूप में अवतरित हुए थे. इस कारण इस दिन का धार्मिक महत्व काफी अधिक है. अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है.

सर्राफा भाव

सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने चांदी का भाव इस प्रकार है.

सोना 10 ग्राम-27 हजार 200 रुपये

चांदी 10 ग्राम- 365 रुपये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन