गेहूं के खेत में मिला लूटा हुआ बैग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के भच्छी मोहल्ला में गुरूवार की रात अधिवक्ता अरूण कुमार झा के घर हुए डकैती के मामले में कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगी है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में बताया कि नगर थाना के भच्छी गांव में डकैती के मामले में पुलिस […]
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के भच्छी मोहल्ला में गुरूवार की रात अधिवक्ता अरूण कुमार झा के घर हुए डकैती के मामले में कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगी है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में बताया कि नगर थाना के भच्छी गांव में डकैती के मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगी है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया
जायेगा.अधिवक्ता अरूण कुमार झा के घर लूटे गये समानों में दो बैग भच्छी मोहल्ला में ही उनके घर से एक किलोमीटर दूर बrास्थान के निकट गेहूं के खेत में फेंका हुआ मिला. गांव के ही लोगों ने फेंके गये बैग को देखा एवं गृहस्वामी श्री झा को सूचित किया. पुलिस ने उक्त बैग को गेहूं के खेत से बरामद किया है.
सीढ़ी का चला पता
डकैतों द्वारा डकैती के दौरान उपयोग में लाये गये सीढ़ी का पता पुलिस ने लगा लिया है. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि डकैती के दौरान उपयोग में लाये गये बॉस की सीढ़ी का पता चला गया है कि सीढ़ी किसका है. हालांकि उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










