शिवपुरी डकैती कांड में दो गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर आरएस के शिवपुरी मोहल्ला में बुधवार की देर रात हत्या व डकैती मामले मे पुलिस ने आरएस थाना क्षेत्र के प्रमोद पासवान है व नगर पंचायत क्षेत्र के इसमाइलपुर निवासी रहीम नट को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी आलोक रंजन में बताया कि गिरफ्तार दोनो को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में […]
विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर आरएस के शिवपुरी मोहल्ला में बुधवार की देर रात हत्या व डकैती मामले मे पुलिस ने आरएस थाना क्षेत्र के प्रमोद पासवान है व नगर पंचायत क्षेत्र के इसमाइलपुर निवासी रहीम नट को गिरफ्तार कर लिया है.
डीएसपी आलोक रंजन में बताया कि गिरफ्तार दोनो को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.उन्होंने बताया कि पुलिस को हाथ लगी है. जिस पर पुलिस काम कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले कितने वार डकैती की गयी. इस महिला की जान ही ले ली.
फरवरी 2013 में डॉन बॉस्कॉ घटना को अंजाम वेन्ट स्कूल के निदेशक मनोज कुमार झा के आवास पर डकैती की घटना के बाद पुलिस बल की तैनाती शिवपुरी मोहल्ले में की गई थी. शिवपुरी मोहल्ला अनुमंडल पदाधिकारी के आवास से महज 200 गज एवं डीएसपी आवास के डेढ़ सौ गज पर अवस्थित है.
पुलिस बल की वापसी के बाद ही मधेपुर के सीडीपीओ जो किराये के मकान में रह रही थी. उसके आवास पर अपराधी द्वारा रॉड व पत्थर से किवाड़ को तोड़कर नगद सहित लाखों का सामन लूटा गया था.
इतना ही हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. गौरी कांत मिश्र के आवास पर चाहरदीवारी लांघ कर डकैतों ने चिकित्सक एवं उनकी पत्नी को कब्जे में लेकर अग्नेयास्त्र के बल पर लाखों की लूट की गयी थी. इसके अलावे प्रसिद्धअधिवक्ता बिहारी झा के आवास सहित पांच घरों में डकैतो ने लगभग एक घंटा तक तांडव मचाया था. एवं छह व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर लाखों लूटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










