रंगदारी नहीं देने पर मुखिया को पीटा

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : प्रखंड के परसा पंचायत के मुखिया व पुत्र के साथ दस हजार रंगदारी के रुपये नहीं देने के कारण पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल मुखिया गंगाराम साह एंव उनके 20 वर्षीय पुत्र जयशंकर साह का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. मुखिया के बयान पर गांव के ही बिंदेश्वर […]

विज्ञापन
झंझारपुर : प्रखंड के परसा पंचायत के मुखिया व पुत्र के साथ दस हजार रंगदारी के रुपये नहीं देने के कारण पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल मुखिया गंगाराम साह एंव उनके 20 वर्षीय पुत्र जयशंकर साह का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. मुखिया के बयान पर गांव के ही बिंदेश्वर साह सहित तीन लागों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है.
जिसमें पीसीसी सड़क निर्माण करने में मुखिया से रंगदारी की मांग की गई. रंगदारी नहीं देने पर पीट कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि मामला आपसी विवाद का भी लगता है. जल्द ही मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन