लोगों में फैलायें जागरूकता : डीएम

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः मानव व्यापार की रोकथाम के लिए जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए की सभागार में बैठक की. बैठक में डीएम श्री सिंह ने कहा कि मानव व्यापार एक गंभीर समस्या है. इसकी रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मानव व्यापार की समस्या एक […]

विज्ञापन

मधुबनीः मानव व्यापार की रोकथाम के लिए जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए की सभागार में बैठक की. बैठक में डीएम श्री सिंह ने कहा कि मानव व्यापार एक गंभीर समस्या है.

इसकी रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मानव व्यापार की समस्या एक गंभीर समस्या है. इसके शिकार अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे होते हैं. बैठक में एसएसबी के प्रतिनिधि ने कहा कि मानव व्यापार रोकने के लिए हर स्तर पर तैयार है. भारत नेपाल सीमा पर मधवापुर परामर्श केंद्र की स्थापना की है.

पंचायत स्तर पर मानव व्यापार को रोकने से संबंधित पोस्टर प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है. पोस्टर के माध्यम से लोगों में इसके प्रति जागरूकता लायी जायेगी.प्रखंड स्तर पर मानव व्यापार को रोकने के लिए प्रमुख की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जायेगा जिसमें बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी व सीडीपीओ के सदस्य रहेंगे. बैठक में सहायक समाहर्ता सुनील यादव, डीडीसी डीएन मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष नसीमा खातून, अपर समाहर्ता गुप्तेश्वर प्रसाद, एसडीओ पवन कुमार मंडल, वरीय उपसमाहर्ता डा. बीएन सिंह, वीणा प्रसाद सहित सभी अनुमंडलों के बीडीओ उपस्थित थे.

ई गवर्नेस की समीक्षा

जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने आरटीपीएस द्वारा ई गवर्नेस के कार्यो की समीक्षा. समीक्षा में लंबित पड़े आवेदनों के निष्पादन के संबंध में जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि समय सीमा के अंदर आवेदन का निष्पादन कर लाभुकों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जाय. उन्होंने आरटीपीएस के नोडल पदाधिकारी डॉ बीएन सिंह एवं डीडीसी डॉ डी एन मंडल को ई गवर्नेस काउंटरों पर बिचौलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी, डॉ बीएन सिंह बीडीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन