सदर अस्पताल की गुणवत्ता की हो रही जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : केंद्रीय प्रमाणीकरण एजेंसी ट्रांसपेसिफिक सर्टिफिकेशन लिमिटेड, नयी दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम एजेंसी के लीड ऑडिटर पीएस सहाय के नेतृत्व में बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची. यह टीम गुरुवार को भी अस्पताल की गुणवत्ता की जांच करेगी. यह एजेंसी अस्पतालों को गुणवत्ता के आधार पर आइएसओ मानक का प्रमाण देती […]
विज्ञापन
मधुबनी : केंद्रीय प्रमाणीकरण एजेंसी ट्रांसपेसिफिक सर्टिफिकेशन लिमिटेड, नयी दिल्ली की पांच सदस्यीय टीम एजेंसी के लीड ऑडिटर पीएस सहाय के नेतृत्व में बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची. यह टीम गुरुवार को भी अस्पताल की गुणवत्ता की जांच करेगी. यह एजेंसी अस्पतालों को गुणवत्ता के आधार पर आइएसओ मानक का प्रमाण देती है.
जून 2012 में इसी टीम की जांच के बाद सदर अस्पताल को 9001 प्रमाण पत्र मिला था. बतातें चलें की आइएसओ प्रमाण पत्र उसी संस्था को मिलता है, जिसकी गुणवता श्रेष्ठ हो. जांच टीम बीच-बीच में गुणवत्ता की परख करती है.
विभिन्न वाडरें का बिंदुवार निरीक्षण
टीम ने बुधवार को लेबर रूम, ओटी, आकस्मिक विभाग, ओपीडी सहित विभिन्न वाडरें का बिंदुवार निरीक्षण किया. लीड ऑडिटर पीएस सहाय ने बताया कि आइएसओ मानक पर खड़ी उतरी इस अस्पताल की साफ सफाई व गुणवत्ता की जांच, र्सिोस प्रबंधन, हेल्थ केयर प्रबंधन, सेवा सहित कई बिंदुओं की जांच की जायेगी.
उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जांच के बाद जल्द आ जायेगी. फिलहाल उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों व नर्सो की कमी एवं जलजमाव की समस्या बतायी है. टीम में एजेंसी के संजीव कुमार, राजीव रंजन, मो एनआर खान, सचिन कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










