जनसरोकार से नीतीश हो रहे दूर : विनोद
मधुबनीः भाजपा विधायक सह बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा है कि नीतीश कुमार जन सरोकार से पूरी तरह अलग हो गये है. उन्हें अपनी अल्पमत सरकार को बचाने की इतनी अधिक चिंता हो गयी है कि विगत 68 दिनों से वे एक अणो मार्ग स्थित अपने आवास को बंकर बना […]
मधुबनीः भाजपा विधायक सह बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा है कि नीतीश कुमार जन सरोकार से पूरी तरह अलग हो गये है. उन्हें अपनी अल्पमत सरकार को बचाने की इतनी अधिक चिंता हो गयी है कि विगत 68 दिनों से वे एक अणो मार्ग स्थित अपने आवास को बंकर बना उसमें सरकार को बचाने का ताना बाना तैयार कर रहे हैं.
श्री झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि विगत आठ साल से भाजपा के साथ चल रहे सरकार में यही मुख्य मंत्री पूरे प्रदेश में जनता की परेशानी को नजदीक से देखने व जानने के लिये अधिकांश समय लोगों के बीच ही रहते थे. लेकिन अभी छपरा में मिड डे मिल में खाना से दो दर्जन बच्चे की मौत का मामला हो, नवादा में कर्फ्यूहो, धमारा घाट में 37 श्रद्धालुओं की मौत का मामला हो या फिर बगहा में पुलिस गोली कांड की घटना हो, मुख्य मंत्री कहीं भी जनता के बीच नहीं दिखे.
यही मामला इस बात को साबित करने के लिये काफी है कि नीतीश कुमार जन सरोकार भाजपा के संबंध के कारण था न कि उनके व्यक्तिगत स्वभाव के कारण. श्री झा ने कहा है कि आज बिहार की 28 जिला सुखाड़ के भीषण चपेट में है. किसान बेहाल हो गये हैं. सरकार की ओर किसान आशा भरी निगाह से देख रहे है. लेकिन सरकार अब तक सुखाड़ की घोषणा तक नहीं की है. सामान्यतया 31 जुलाई तक यदि वर्षा का प्रतिशत सामान्य से 50 फीसदी कम होती है तो सरकार औपचारिकता के तौर पर सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर देती है. डीजल अनुदान सरकार के गलत नीति के कारण किसान तक नहीं पहुंच पा रहा है. उन्होंने कहा है कि यदि सरकार जल्द ही कोई फैसला नहीं करती है तो भाजपा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










