ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय का हो रहा सर्वे

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति का जायजा लेने के लिये विभाग ने व्यापक रूप से कवायद शुरू कर दी है. इसके तहत अब गांव में शौचालय, पेयजल की वर्तमान स्थिति को देखने के लिये बेस लाइन सर्वे किया जायेगा. बिहार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के प्रधान सचिव रवींद्र पवार ने व्यापक रूप […]

विज्ञापन

मधुबनीः ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति का जायजा लेने के लिये विभाग ने व्यापक रूप से कवायद शुरू कर दी है. इसके तहत अब गांव में शौचालय, पेयजल की वर्तमान स्थिति को देखने के लिये बेस लाइन सर्वे किया जायेगा. बिहार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के प्रधान सचिव रवींद्र पवार ने व्यापक रूप से निर्देश जारी कर दिया है.

निर्मल भारत अभियान की योजना
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रलय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में निर्मल भारत अभियान के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति के संबंध में बेस लाइन सर्वे कराया जा रहा है. इसके तहत ग्रामीण परिवारों के घरों में वैयक्तिक शौचालय की उपलब्धता, उपयोग एवं उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धि एवं स्थिति सामुदायिक शौचालय की संख्या, उसकी वर्तमान स्थिति एवं इसके अतिरिक्त आवश्यकता, ग्राम पंचायत में पेयजल श्रोत की उपलब्धता की स्थिति ग्राम पंचायतों में विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के अतिरिक्त अन्य सरकारी भवनों की विवरणी की जानकारी इकट्ठा कर उसे भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र में तैयार करने के साथ साथ सरकार के वेबसाइट पर भी अपलोड किया जायेगा. इस बेस लाइन सर्वे के आधार पर आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश जारी किया जायेगा.

आशा, आंगनबाड़ी करेंगी सर्वे
बेस लाइन सर्वे का काम लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के ग्रास रूट लेवल के कर्मियों के अलावा आवश्यकतानुसार आशा आंगनबाड़ी, सेविका, सहायिका भी सर्वेक्षण का काम करेगी. इसके साथ ही यदि आवश्यकता पड़ेगी तो पंचायत सेवक, पंचायत रोजगार सेवक का चयन भी किया जा सकता है. सर्वेक्षण कार्य की मॉनीटरिंग के लिये लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता या जिला समन्वयक को क्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में चयन कर उनसे सर्वेक्षण कार्य की मॉनीटरिंग एवं रैंडम जांच करने का निर्देश दिया गया है. इस बेस लाइन सर्वे में सर्वेक्षणकर्ता गांव वार पारिवारिक सूची एवं निर्मल भारत अभियान तथा लोहिया स्वच्छता योजना के तहत निर्मित शौचालय की सूची उपलब्ध करेगी. ताकि इसके आधार पर निर्मित शौचालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सकेगी. इसके साथ ही गांव में टोला, वार्ड, मोहल्ला, घर, परिवार की जानकारी भी एकत्रित करेंगे जिससे बेस लाइन सर्वे में एक भी घर छूट नहीं सके.

मिलेगा मानदेय

बेसलाइन सर्वे के लिये कार्य में लगे आशा बेसलाइन सेविका या अन्य कर्मियों को प्रति दिन 100 रुपये अथवा 5 रुपये प्रति घर के दर से मानदेय दिया जायेगा.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बाबत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता राम अयोध्या ठाकुर ने बताया है कि बेस लाइन सर्वे का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. वहीं प्रकल्प के जिला समन्वयक मनीष कुमार ने बताया कि बेस लाइन सर्वे से जिले में शौचालय के वर्तमान स्थिति का सही आंकलन हो जायेगा कार्य तय समय सीमा के अंदर हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन