बाइक की ठोकर से किशोर की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

साहरघाट/हरलाखी : थाना के गंगौर गांव में बाइक की ठोकर से इसी गांव के किशोर मिथिलेश सदाय (16 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मिथिलेश अपने घर के पास खड़ा था कि अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी. इससे उसकी […]
विज्ञापन
साहरघाट/हरलाखी : थाना के गंगौर गांव में बाइक की ठोकर से इसी गांव के किशोर मिथिलेश सदाय (16 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मिथिलेश अपने घर के पास खड़ा था कि अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
अभी तक इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया तो डीएसपी कार्यालय पर आंदोलन किया जायेगा. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. बाइक सवार की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










