सफाई कर खुले में शौच का विरोध

Updated:
विज्ञापन

चनपटियाः खुले में शौच के खिलाफ प्रखंड के मुखिया उतर आये हैं. मुखिया केवल लोगों को जागरूक ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह इससे आगे बढ़ कर सड़क के किनारे पड़े शौच की सफाई का भी अभियान चला रहे हैं. बुधवार को जब प्रखंड के सभी 24 पंचायतों के मुखिया इस मुहिम में कुदाल […]

विज्ञापन

चनपटियाः खुले में शौच के खिलाफ प्रखंड के मुखिया उतर आये हैं. मुखिया केवल लोगों को जागरूक ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह इससे आगे बढ़ कर सड़क के किनारे पड़े शौच की सफाई का भी अभियान चला रहे हैं. बुधवार को जब प्रखंड के सभी 24 पंचायतों के मुखिया इस मुहिम में कुदाल लेकर एक साथ सड़कों पर उतरे तो आम लोग भी उनके साथ हो लिये.

देखते ही देखते सड़क के आसपास की जमीन साफ हो गयी. इसके बाद मुखिया संघ की ओर से लोगों को खुले में शौच नहीं करने के बारे में बताया गया. साथ ही यह जानकारी दी गयी, अगर लोग खुले में शौच करते हैं तो उससे किस तरह की परेशानियां होती हैं. मुखिया महासंघ के मुखिया अनिल मिश्र ने कहा, चुहड़ी चौक के पास की सफाई की गयी है. इसमें मुखिया के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. स्वास्थ्य विभाग पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने का अभियान चला रहा है. फीड बैक संस्था के ज्योति प्रकाश, जगसीर सिंह ने लोगों को खुले में शौच न करने सलाह दी. वहीं, पीएचइडी के कार्यपालक पदाधिकारी चंदेश्वर राम ने बताया, सरकार शौचालय बनाने के लिए अनुदान दे रही है.

अनुदान उन्हें ही मिलेगा जो स्वयं कि लागत से शौचालय का निर्माण कर लेंगे. अध्यक्ष अनिल मिश्र ने बताया, लोगों में अभी भी पुरानी परंपरा कायम है. जागरूकता की कमी है. लोगों का जब सोच बदलेगी तो शौच का स्थान भी बदल जायेगा और जब लोग शौच खुले में करने के बजाय शौचालय मे करेंगे तो पंचायत अपने आप साफ हो जायेगी. मौके पर डीएफआइडी स्वास्थ्य के अश्विनी तिवारी, संघ के प्रवक्ता राजेश यादव, चुहड़ी मिशन के फादर फिल्नटन, मुखिया शशिधर मिश्र, प्रदीप ठाकुर, अखिलेश चौधरी, देवराज साह, विभय रंजन चौबे, राजेश राम, मंजु देवी, राज कुमार गुप्ता, फिरोज आलम, रूपेश राय, अजय मिश्र, विनोद प्रसाद, संतोष चौधरी, सेवा केंद्र दुसैया के कार्यकर्ता समेत सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन