Madhubani : पैंतीस वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या
Published by : RAMAN KUMAR MISHRA Updated At : 14 Jul 2025 6:44 PM
लौकहा थाना क्षेत्र के परती टोल के पास एक पैंतीस साल की महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
खुटौना . लौकहा थाना क्षेत्र के परती टोल के पास एक पैंतीस साल की महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान लौकहा बाजार निवासी आसमां खातून उर्फ भूलिया पैंतीस वर्ष के रूप में की गई है. इस मामले में गांव के ही मोहम्मद तौहीद को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. ग्रामीणों के अनुसार हमलावर ने चाकू से इतनी बेरहमी से गर्दन पर वार किया कि मात्र एक इंच ही धर से सर अलग होने में बाकी था. जानकारी के अनुसार घटना बीते रविवार की देर रात की है. घटना के बाद काफी शोरगुल सुनकर देखते ही देखते सैंकड़ों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना थाना पुलिस को लोगों ने दिया. इसके बाद थानाध्यक्ष शंकर शरण दास दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है. पुलिस ने मौके से मोहम्मद तौहीद को गिरफ्तार कर लिया है. समाचार संप्रेषण तक किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं दिया गया था. पुलिस मामले की जांच शुरु कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










