Madhubani News : छठे दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा क्षेत्र से 3- 3 प्रत्याशियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल
Author Gajendra kumar
Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर व राजनगर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को 3 – 3 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.
विज्ञापन
झंझारपुर.
झंझारपुर व राजनगर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को 3 – 3 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. वहीं, दोनों विधान सभा क्षेत्र से तीन – तीन नाजीर रसीद कटाया. झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज से केशव चंद्र भंडारी, एसयूसीआई से डॉ विजय कुमार और निर्दलीय कृष्ण नारायण झा ने नामांकन का पर्चा आरओ कुमार गौरव के समक्ष दाखिल किया. राजनगर विधानसभा क्षेत्र से छठे दिन खाता खोलते भाजपा के सुजीत पासवान, जनसुराज से सुरेद्र कुमार दास और अपनी जनता पार्टी से राकेश कुमार नें आरओ टोनी कुमारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जबकि छठे दिन झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के देवकांत झा, आम जनता प्रगति पार्टी के नूतन देवी और निर्दलीय ओम प्रकाश पोद्दार नाजिर रसीद कटाया. जबकि राजनगर विधानसभा से कांग्रेस और राजद के लिए राम इकबाल पासवान, बहुजन समाजवादी पार्टी से सियाराम सदाय और एकता दल यूनाइटेड से जीवछ राम ने नाजीर रसीद कटाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










