Madhubani News : गश्ती के दौरान 3.2 किलोग्राम गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : गश्ती के दौरान 3.2 किलोग्राम गांजा बरामद

इंडो नेपाल सीमा पर मधवापुर में तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन व मधवापुर पुलिस की संयुक्त गश्ती के दौरान 3.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुई.

विज्ञापन

मधवापुर. इंडो नेपाल सीमा पर मधवापुर में तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन व मधवापुर पुलिस की संयुक्त गश्ती के दौरान 3.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुई. यह कार्रवाई भारत – नेपाल सीमा के निकट मधवापुर पर्सा के बीच स्थित सीमा सड़क पर हुई.

गश्ती दल को सूचना मिली कि सीमा सड़क के नीचे बड़ी घास की झाड़ियों में हरे रंग के एक पॉलीबैग में संदिग्ध सामग्री है. जिस आधार पर गश्ती दल ने कार्रवाई कर गांजा बरामद किया. जब्त किए गए पदार्थ को अग्रेतर कार्रवाई के लिए मधवापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि एसएसबी की प्राथमिकता सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों, शराब तथा अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी को पूरी तरह रोकना है. हमारी टीम सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ाए हुए है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. यह जब्ती एसएसबी एवं बिहार पुलिस के समन्वित प्रयासों का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन