जीएनएम स्कूल में एक शिक्षक के सहारे 160 छात्राओं हो रही पढ़ाई
जिले के रामपट्टी स्थित जीएनएम स्कूल में समस्याओं का अंबार है. जीएनएम स्कूल की छात्राओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आलम यह है कि एक शिक्षक के सहारे 160 छात्राओं का पठन-पाठन किया जा रहा है.
आपके शहर में
जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल में 1 शिक्षक के सहारे 160 छात्राओं का शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है. इससे शिक्षा की गुणवत्ता का सहज ही आकलन लगाया जा सकता है. आईएनसी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक 10 छात्राओं पर एक शिक्षक अनिवार्य है. ऐसे में जीएनएम स्कूल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्राओं के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रशिक्षण पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है. जबकि सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत जिले के झंझारपुर, बेनीपट्टी, जयनगर व फुलपरास में एएनएम स्कूल व राजनगर के रामपट्टी में जीएनएम स्कूल का निर्माण किया गया था. छात्राओं के शिक्षण के लिए एक ट्यूटर व एक प्रिंसिपल पदस्थापित किया गया था. इसमें मुकेश कुमार ट्यूटर व स्मिता कुमारी प्रभारी प्रिंसिपल थी. प्रिंसिपल के स्थानांतरण कै बाद अप्रैल 2024 से यह पद रिक्त है. ऐसे में इन छात्राओं के वर्ग संचालन की जिम्मेवारी 1 ट्यूटर पर ही है. इस संबंध में ट्यूटर मुकेश कुमार ने कहा कि तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य द्वारा जीएनएम स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय पदाधिकारी को पत्राचार किया गया था. अभी हाल ही में बीएमएसआईसीएल द्वारा छात्राओं के प्रैक्टिकल के लिए लैब में विभिन्न उपकरणों की आपूर्ति की गई है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्राओं को दी जा रही है. सिविल सर्जन डॉ नरेश कुमार भीमसारिया ने कहा कि विभागीय स्तर पर जीएनएम स्कूल में ट्यूटर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा. लंबित वेतन भुगतान मामले पर सीएस ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल्द ही डीडीओ का प्रभार दिया जाएगा, ताकि कर्मियों का वेतन भुगतान के साथ ही अन्य कार्यों का निष्पादन निर्बाध रुप से हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए