ePaper

मधुबनी : लोगों से भेदभाव कर रही केंद्र सरकार : तेजस्वी यादव

Updated at : 17 Feb 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबनी : लोगों से भेदभाव कर रही केंद्र सरकार : तेजस्वी यादव

खजौली (मधुबनी) : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है. नोटबंदी से देश को आर्थिक क्षति हुई. सरकार सीएए व एनआरसी लागू कर लोगों के बीच भेदभाव कर रही है. नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है. वे जयनगर में […]

विज्ञापन

खजौली (मधुबनी) : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है. नोटबंदी से देश को आर्थिक क्षति हुई. सरकार सीएए व एनआरसी लागू कर लोगों के बीच भेदभाव कर रही है.

नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है. वे जयनगर में रविवार को कोरहिया हाइस्कूल के संस्थापक प्यारेलाल यादव व रामस्वरूप यादव की प्रतिमा का अनावरण के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे. कहा कि सूबे में अपराधियों व माफियाओं का बोलबाला है. दूसरी ओर पिछले सात जनवरी से समाहरणालय के सामने एनआरसी के खिलाफ जारी बेमियादी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी की हौसलाफजायी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन