वाहन चेकिंग में 12 वाहन पकड़े, जुर्माने की वसूली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक पर गुरुवार को परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच में आठ मोटर साईकिल चालकों को बिना हेलमेट पहन कर वाहन का परिचालन करने पर जुर्माना लगाया. वहीं चार, चारपहिये वाहन को ओवरलोड एवं वाहनों के कागजात में कमी के कारण पकड़ा […]
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक पर गुरुवार को परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच में आठ मोटर साईकिल चालकों को बिना हेलमेट पहन कर वाहन का परिचालन करने पर जुर्माना लगाया.
वहीं चार, चारपहिये वाहन को ओवरलोड एवं वाहनों के कागजात में कमी के कारण पकड़ा गया. मोटर साईकिल चालकों से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. वाहन जांच में परिवहन विभाग के पुष्पक कुमार, राज किशारे, मनीष कुमार एवं होमगार्ड के जवान मौजूद थे. परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चार पहिये वाहन का जुर्माना की राशि का चलान समाचार लिखे जाने तक नहीं कटा था. जबकि दो पहिया वाहनचालकों में अिधकतर ने हेलमेट नहीं पहना था. जबकि कुछ के कागज में कमी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










