ठंड के मौसम में बढ़ी तिलकुट की मांग

मधुबनी : ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में तिलकुट की मांग काफी बढ़ गयी है. बढ़ी मांग को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारें तरह-तरह के तिलकुटों से सज गयी है. कहीं गुर से बने तिलबा की दुकानें लगी है तो कहीं गया मार्का तिलकुट की बिक्री की जा रही है. […]
मधुबनी : ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में तिलकुट की मांग काफी बढ़ गयी है. बढ़ी मांग को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारें तरह-तरह के तिलकुटों से सज गयी है. कहीं गुर से बने तिलबा की दुकानें लगी है तो कहीं गया मार्का तिलकुट की बिक्री की जा रही है. लोग भी मौसम को देखते हुए जमकर तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं.
विदित हो कि ठंड के मौसम में तील का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है. बाजारों में फिलहाल 200 से 600 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तिलकुट बिक रही है. तिलकुट की बढ़ी मांग से उत्साहित शरहर के बाटा चौक के दुकानदार वीरेंद्र साह ने कहा कि उनकी दुकान में हर रेंज का तिलकुट उपलब्ध है.
ग्राहक अपनी पसंद का तिलकुट खरीद रहे हैं. वहीं बाटा चौक पर एक दूसरे दुकानदार ने कहा कि ठंड के मौसम में ही तिलकुट की मांग रहती है. साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर भी लोग जमकर तिलकुट की खरीदारी करते हैं. इसी दो-तीन महीने की कमाई से वे लोग पूरे साल अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. फिलहाल तो तिलकुट के व्यवसाय से जुड़े लोगों की चांदी कट रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










