फुटबॉल टूर्नामेंट में रांची की टीम को हरा नरकटियागंज फाइनल में

खजौली : जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत एमएसएफसी के तत्वाधान में ठेंगहा मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूनामेंट की शुरुआत हुई. पहले दिन नरकटियागंज व रांची एलेवन के बीच मैच खेला गया. नरकटियागंज ने रांची को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया. […]
खजौली : जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत एमएसएफसी के तत्वाधान में ठेंगहा मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूनामेंट की शुरुआत हुई. पहले दिन नरकटियागंज व रांची एलेवन के बीच मैच खेला गया. नरकटियागंज ने रांची को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया.
हल्की बूंदा-बूंदी के बीच हुये मैच का प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने किक मारकर शुरुआत की. खेल शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे टीम पर बढ़त बनाने के लिये आक्रमक नीति अपनाये हुए थे. मध्यांतर तक दोनों टीम खाता भी नही खोल सकी. दूसरे हाफ में भी दोनों टीम निर्धारित समय तक एक भी गोल नहीं कर सकी. मैच रेफरी ने दोनों टीम को अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया .
अतरिक्त समय के चौथा मिनट में ही नरकटियागंज की सुम्मी कुमारी ने बेहतरीन पासिंग पर रांची के गोल पोस्ट में गेंद डालकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण बेस्ट एलेवन का पुरस्कार रांची की रानी कुमारी को दिया गया. बेस्ट 22 का पुरस्कार लक्की कुमारी नरकटियागंज को मिला.
मैच के दौरान रेफरी के रुप में दिनेश कुमार, सुभाष सिंह, शंभु पंजियार मौजूद थे. मौके पर जीबछ सिंह, सतीश कुमार, जिप सदस्य जितेंद्र कुमार भारती, प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रमोहन राय, संतोष शर्मा, कमलेश कुमार यादव, संजीत कुमार, राम कुमार यादव, मो. कलाम, लालू कुमार सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




