आज सिमरी में एक घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 1:58 AM
मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरुवार को जिले के राजनगर प्रखंड के सिमरी गांव में सरकारी कार्यक्रम निर्धारित है. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 2.30 बजे हेलीकाप्टर से सिमरी के पंचायत सरकार भवन में हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से जल जीवन व हरियाली कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा […]
मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरुवार को जिले के राजनगर प्रखंड के सिमरी गांव में सरकारी कार्यक्रम निर्धारित है. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 2.30 बजे हेलीकाप्टर से सिमरी के पंचायत सरकार भवन में हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से जल जीवन व हरियाली कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे. संभावना जतायी जा रही है कि लगभग एक घंटे तक वे सिमरी गांव में सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन हरियाली, हर घर नल जल योजना सहित अन्य योजनाओं का भी मुआयना करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










