एजेंसी की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अधर में एकरारनामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

निविदा समिति की ओर से छह मार्च को सफाई एजेंसी काकिया गया था चयन पांच माह बाद भी एजेंसी को नहीं किया गया कार्य आवंटन पुष्प भारती एजेंसी की ओर सेकी जा रही है सफाई मधुबनी : निविदा समिति की ओर से साफ- सफाई एजेंसी के चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी अब तक […]
विज्ञापन
निविदा समिति की ओर से छह मार्च को सफाई एजेंसी काकिया गया था चयन
पांच माह बाद भी एजेंसी को नहीं किया गया कार्य आवंटन
पुष्प भारती एजेंसी की ओर सेकी जा रही है सफाई
मधुबनी : निविदा समिति की ओर से साफ- सफाई एजेंसी के चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी अब तक संबंधित एजेंसी का एकरारनामा अधर में लटका हुआ है. जिसके कारण सदर अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति बदहाल है. अस्पताल परिसर मेडिकल वेस्टेज व कचरा से अटा पड़ा है. सफाई की बदहाली की स्थिति यह है कि ओपीडी स्थित शौचालय में चिकित्सक व कर्मी जाने से भी परहेज करते हैं. वहीं, ओपीडी में आने वाले मरीज भी इस शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं.
जबकि चयन समिति द्वारा 6 मार्च को ही साफ-सफाई, पथ्य आहार व कपड़ा धुलाई एजेंसी का चयन किया गया था. विडंबना है कि चयनित एजेंसी को 5 माह बीतने के बाद भी अब तक एकरानामा नहीं हो पाया है. जिसके कारण पूर्व से कार्यरत एजेंसी पुष्प भारती एवं ज्ञान भारती द्वारा ही साफ- सफाई एवं पथ्य आहार की आपूर्ति किया जा रहा है. साफ सफाई पर प्रति माह 1 लाख 90 हजार रुपये एजेंसी को भुगतान किये जाने के बाद भी सफाई की स्थिति बदहाल है.
इसी साल छह मार्च को किया गया था चयन
साफ सफाई, पथ्य आहार व कपड़ा धुलाई के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाले गये निविदा का निष्पादन समाहरणालय के सभा कक्ष में डीएम द्वारा गठित निविदा समिति द्वारा 6 मार्च को निविदा खोला गया. समिति द्वारा खोले गये निविदा में साफ सफाई की न्युनतम दर 2.20 रुपये पाये जाने पर मेसर्स लिच्छवी फाउंडेशन का, पथ्य आपूर्ति सेवा के लिए न्युनतम दर 79 रुपये प्रति मरीज प्रतिदिन के लिए मेसर्स सुविधा फाउंडेशन एवं कपड़ा धुलाई में न्युनतम दर छोटा कपड़ा 3.55 रुपया व बड़ा कपड़ा 7.95 रुपये पाये जाने पर दीपक श्री फाउंडेशन का चयन किया गया.
डीएम द्वारा गठित चयन समिति में अध्यक्ष सीएस व सदस्य के रूप में एसीएमओ, डीएम के प्रतिनिधि के रूप में डीटीओ नामित थे. इसके अलावा समिति में डीपीएम, डैम, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र व सीएस कार्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी शामिल थे. विदित हो कि चयन समिति द्वारा चयन प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए चयनित एजेंसी के एकरारनामा के अनुमोदन के लिए डीएम को भेजा गया.
सीएस ने कहा कि चयनित एजेंसी की सभी संचिका डीएम द्वारा गठित समिति को उपलब्ध करा दी गयी है. समिति द्वारा उक्त संचिका पर कारवाई के बाद ही एजेंसी का एकरारनामा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










