मधुबनी : कमला तटबंध टूटने से काफी क्षति : संजय झा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा व मधुबनी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक दरभंगा/मधुबनी : जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को दरभंगा व मधुबनी जिलों में बाढ़ के बचाव के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की. मंत्री ने दरभंगा में इंजीनियरों को सभी तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि कमला बलान […]
विज्ञापन
दरभंगा व मधुबनी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
दरभंगा/मधुबनी : जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को दरभंगा व मधुबनी जिलों में बाढ़ के बचाव के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की. मंत्री ने दरभंगा में इंजीनियरों को सभी तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि कमला बलान तटबंध के टूटने से जान-माल की काफी क्षति हुई है. शनिवार को दरभंगा परिसदन में मंत्री ने जल संसाधन विभाग/बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं के साथ तटबंधों की सुरक्षा को लेकर बैठक की.
इधर, मधुबनी में जल संसाधन मंत्री ने विभाग के अभियंता प्रमुख को बेनीपट्टी में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल का अलग डिविजन शीघ्र खोलने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










