चर्चित रवींद्र चौधरी हत्या कांड में छह दोषी करार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2019 2:56 AM
मधुबनी : हरलाखी थाना क्षेत्र में 21 वर्ष पूर्व चर्चित रवींद्र कुमार चौधरी हत्याकांड मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय में सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के बहस के बाद हरलाखी थाना क्षेत्र के खिरहर निवासी बिलटू साह, भोगेंद्र मिश्रा, रामदेव मिश्रा, विनोद पंजियार, […]
मधुबनी : हरलाखी थाना क्षेत्र में 21 वर्ष पूर्व चर्चित रवींद्र कुमार चौधरी हत्याकांड मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय प्रथम विनय कुमार सिंह के न्यायालय में सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के बहस के बाद हरलाखी थाना क्षेत्र के खिरहर निवासी बिलटू साह, भोगेंद्र मिश्रा, रामदेव मिश्रा, विनोद पंजियार, सुरेश पंजियार एवं रामचंद्र साह को दफा 302/34 , एवं 201/34 भादवि में दोषी पाया है. सजा पर सुनवाई 21 जून को होगी.
अपर लोक अभियोजक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार 30 अप्रैल 1998 को सूचक किरण चौधरी की पति रविंद्र कुमार चौधरी (मृतक) आरोपी बिलटू साह मिट्टी भराने का पैसा पेमेंट करने गया था. लेकिन वह घर लौट कर नहीं आया था. 1 मई 1998 को सुबह में सूचना पर एक झोपड़ी में रविंद्र कुमार चौधरी का शव मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










