डीएम के जनता दरबार में 125 लोगों ने दर्ज करायी शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में जिले से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना और सबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.
विज्ञापन
मधुबनी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में जिले से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना और सबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. डीएम के जनता दरबार में शुक्रवार को 125 फरियादी अपनी शिकायत के साथ आए थे. पंडौल प्रखंड के लाल राम ने अपने ग्रामीण के विरुद्ध मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की. रहिका प्रखंड की रेणू देवी ने विपक्षी की जमाबंदी व निर्गत रसीद को रद्द करने का अनुरोध किया. कलुआही निवासी अनिता देवी ने कोशी नहर पश्चिमी प्रमंडल की नहर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील की. राजनगर निवासी उमेश मुखिया ने अपने पैतृक जमीन पर उनके पड़ोसी फिरन मुखिया ललित मुखिया एवं अन्य द्वारा अतिक्रमण कर पक्का घर बना लेने और मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की. जिलाधिकारी ने आए सभी फरियादियों से बारी-बारी से सारी शिकायतें सुनी और उनके परिवाद के निवारण के लिए संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










