बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये की अवैध निकासी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के एक खाता धारी के खाता से तीन दिनों में 2.5 लाख रुपये की कथित तौर पर अवैध रूप से निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में खाताधारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पंडौल थाना के बथने गांव निवासी दिनबंधु कुमार सिंह […]
विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के एक खाता धारी के खाता से तीन दिनों में 2.5 लाख रुपये की कथित तौर पर अवैध रूप से निकासी कर ली गयी है.
इस संबंध में खाताधारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पंडौल थाना के बथने गांव निवासी दिनबंधु कुमार सिंह ने नगर थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उनके खाता से 14 अगस्त से 16 अगस्त के बीच तीन दिनों में 2 लाख 50 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि शाखा प्रबंधक एसबीआई मुख्य शाखा को खाते से रुपया निकलने की जानकारी दी और कहा कि मेरे खाते में ढाई लाख रुपया जमा करने की कृपा की जाए. इस पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि ऐसे रुपया वापस नहीं होता आपने स्वयं रुपया निकासी की है. आवेदक ने बैंक व शाखा प्रबंधक पर कथित
रूप से मिलीभगत कर रुपया
निकालने को लेकर गबन का मामला दर्ज कराया है.
एसबीआई शाखा प्रबंधक पर प्राथमिकी
एसबीआई की मुख्य शाखा का मामला
14 से 16 अगस्त के बीच हुई राशि की निकासी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










