मधुबनी : चलती गाड़ी में महिला से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2018 5:46 AM
विज्ञापन
मधुबनी : अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार को वह टेंपो की प्रतीक्षा में वह अंधराठाढ़ी चौक पर बैठी हुई थी, तभी मदना बाजार के विनोद साह पांच साथियों के साथ स्कॉर्पियो से पहुंचा. उनलोगों ने महिला से […]
विज्ञापन
मधुबनी : अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार को वह टेंपो की प्रतीक्षा में वह अंधराठाढ़ी चौक पर बैठी हुई थी, तभी मदना बाजार के विनोद साह पांच साथियों के साथ स्कॉर्पियो से पहुंचा. उनलोगों ने महिला से पूछताछ की और उसे विश्वास में लेकर स्काॅर्पियो में बैठा लिया.
मैनी ईंट-भट्ठे के निकट चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मदना गांव के ब्रह्मस्थान के पास छोड़ दिया गया. रात 9-10 बजे अपने घर पहुंची पीड़िता ने पति को घटना की जानकारी दी. पति ने महिला को अंधराठाढ़ी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.
महिला की नाजुक हालत देख तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल, मधुबनी ले जाया गया. पति के बयान पर पुलिस ने छापेमारी कर रात में ही दो आरोपितों सौरव कुमार और छोटू सिंह को फुलपरास थाने के बेलहा गांव से गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और चालक मो जावेद हुसैन को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
दो नामजद आरोपित विनोद साह और विकास कुमार की तलाश जारी है. थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि थाने की जीप रात्रि गश्ती में कमला नदी के पार मैलाम सिजौल गांव गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही किराये की गाड़ी लेकर रात में ही सघन छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










