प्रशिक्षण से गायब रहना पड़ा महंगा

Published at :26 Apr 2014 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण से गायब रहना पड़ा महंगा

मधुबनीः चुनाव प्रशिक्षण की अनदेखी करना कर्मियों को महंगा पड़ गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने प्रशिक्षण से गायब रहने वाले सभी से स्पष्टीकरण पूछा है. दरअसल 22 अप्रैल को डीएनवाई कॉलेज एवं वाटसन उच्च विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम से ये अनुपस्थित रहे. मिली जानकारी के अनुसार डीएम एवं आयोग की […]

विज्ञापन

मधुबनीः चुनाव प्रशिक्षण की अनदेखी करना कर्मियों को महंगा पड़ गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने प्रशिक्षण से गायब रहने वाले सभी से स्पष्टीकरण पूछा है. दरअसल 22 अप्रैल को डीएनवाई कॉलेज एवं वाटसन उच्च विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम से ये अनुपस्थित रहे.

मिली जानकारी के अनुसार डीएम एवं आयोग की टीम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुआयना किया था. जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आयी. जानकारों की माने तो प्रतिनियोजन के खेल को बढ़ावा देते हुए शिक्षा विभाग द्वारा मनमाने तरीके से प्रतिनियोजन की प्रक्रिया हर चुनाव व अन्य कार्य में की जाती रही है. फिलहाल निर्वाचन अधिकारी सह डीएम ने ऐसे अनुपस्थित कर्मियों से सकारात्मक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात कही है.

सहायक प्राध्याक पीएनएम इंटर कॉलेज दिनेश प्रसाद टिबरेवाल, बेनीपट्टी सहायक शिक्षक सखेश्वर झा, हरलाखी पंचायत शिक्षक मो. मुस्तकीम, बेनीपट्टी प्रखंड शिक्षक विष्णु कुमार, अनुमंडल पशु चिकित्सालय झंझारपुर के रात्री प्रहरी मदन कुमार, मधेपुर प्रखंड शिक्षक सुभाष कुमार, मधेपुर पंचायत शिक्षक हरेराम हरि चलितर राम व श्रवण कुमार सदाय इसमें शामिल है. इसी तरह, जयनगर उच्च विद्यालय के विजय कुमार मिश्र, हरलाखी पंचायत शिक्षक विकास प्रसाद सिंह, डीएनवाई कॉलेज अनुसेवक जगदेव यादव, अनुमंडल कार्यालय झंझारपुर उर्दू अनुवादक मो. फैजन अरशद, बेनीपट्टी प्रखंड शिक्षक राधा रमण, सरिसवपाही लक्ष्मी एकेडमी के अनुसेवक हरिश्चंद्र कुमार झा, पंडौल प्रखंड शिक्षक रवींद्र लाल रमण, लिपिक प्रेम चंद्र झा, अंधराठाढ़ी सहायक शिक्षक थे. इजहार अहमद, हेड हवलदार इंद्र प्रसाद, सरफराज अहमद, शिक्षक श्याम शंकर शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, गोदाम चौकीदार, शिवशंकर प्रसाद, राम कुमार साह, रंजन कुमार शर्मा से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

कांग्रेस का जनसंपर्क

मधुबनीः यूपीए गंठबंधन के मधुबनी लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी के समर्थन में कांग्रेस नेता विनिता झा ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. कांग्रेस नेता श्रीमति झा ने बताया कि पंडौल, डीहटोल, शंभुआड़, पोखरसाम, सरहद, बेलाही, पचाढ़ी सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन