719 लीटर शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Published at :14 Jun 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
719 लीटर शराब जब्त, चार गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो वाहन भी पुलिस की पकड़ में गुप्त सूचना पर नगर व पंडौल थाना क्षेत्र से हुई बरामदगी मधुबनी : शराब बंदी को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बीते सोमवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नगर थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो वाहन […]

विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

दो वाहन भी पुलिस की पकड़ में
गुप्त सूचना पर नगर व पंडौल
थाना क्षेत्र से हुई बरामदगी
मधुबनी : शराब बंदी को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बीते सोमवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नगर थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो वाहन में लदे 48 कार्टन में 432 लीटर अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग शराब पुलिस ने जब्त किया. वहीं पंडौल थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास से सूमो विक्टा गाड़ी में 32 कार्टून कुल 286.5 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई है. नगर थाना में स्कार्पियो के चालक की गिरफ्तारी हुई.
वहीं पंडौल में तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को नगर थाना में प्रेस वार्ता करते एसपी दीपक बरनवाल ने कहा कि शराब बंदी के क्रम में पुलिस की कड़ी निगरानी में बीती रात 719 लीटर शराब को जब्त किया गया है. पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के राम चौक एवं पंडौल थाना के गैस गोदाम के नजदीक दो वाहनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है. इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अवैध शराब कारोबारी में राजनगर थाना के गौस नगर निवासी संतोष सिंह, इसी थाना के विशनपुर निवासी संजय यादव, पंडौल थाना के बथने पुरब निवासी नकूल राम की गिरफ्तारी पंडौल थाना क्षेत्र में हुई. साथ ही पंडौल थाना के मोहनपुर निवासी फूल कुमार की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र से हुई है.
संजय यादव पहले भी जा चुका है जेल : एसपी ने बताया कि गिरफ्तार संजय यादव अवैध शराब के धंधे में पूर्व में भी जेल जा चुका है. हाल में ही उसने सूमो विक्टा एवं टैक्टर की भी खरीद की है. उसकी संपत्ति की जांच के लिए आर्थिक इकाई विभाग को लिखा जायेगा. उसके घर से पांच बोतल शराब भी जब्त किया गया है.
बरामद सामान : दो थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के व्यवसायियों से बरामद सामान की जब्ती सूची इस प्रकार है. नगर थाना क्षेत्र से बरामद सामान में एक स्कार्पियो गाड़ी नंबर बीआर 32 एफ 7172, 48 कार्टन अंग्रेजी शराब, दो मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, एक ग्रीन कार्ड एक पहचान पत्र के साथ एक अवैध शराब कारोबारी की गिरफ्तारी हुई. वहीं पंडौल थाना क्षेत्र से जब्त सामानों से सूमो विक्टा बीआर 32 बी 5532 न. की गाड़ी, 32 कार्टून बिना नंबर का, यामहा मोटर साइकिल, तीन मोबाइल व तीन अवैध शराब के कारोबारी की गिरफ्तारी हुई है.
पुलिस टीम होगी पुरस्कृत : शराब जब्ती में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा एसपी दीपक बरनवाल ने की है. पुलिस अधिकारी में नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार राय, नगर थाना के एसआई धीरज कुमार, एएसआई प्रह्लाद प्रसाद, पंडौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार, एसआई नजमूल हसन खां, एएसआई प्रमोद कुमार एवं दोनों थाना के सशस्त्र बल शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन