ईंट-भठ्ठा मालिक से पांच लाख की मांगी रंगदारी

Published at :14 Jun 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
ईंट-भठ्ठा मालिक से पांच लाख की मांगी रंगदारी

बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के बीरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति सह ईट भट्ठा मालिक अनिल कुमार झा को मोबाइल से पांच लाख की रंगदारी मांग कर जान से मारने की धमकी दिये जाने की बात सामने आयी है. इस संबंध में ईंट भट्ठा मालिक अनिल कुमार झा ने बासोपट्टी थाना में एक प्राथमिकी […]

विज्ञापन

बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के बीरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति सह ईट भट्ठा मालिक अनिल कुमार झा को मोबाइल से पांच लाख की रंगदारी मांग कर जान से मारने की धमकी दिये जाने की बात सामने आयी है. इस संबंध में ईंट भट्ठा मालिक अनिल कुमार झा ने बासोपट्टी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज किया है.

बताया गया है कि विगत 12 जून को शाम के 6 बजे एक नेपाली नंबर से कॉल कर धमकी दिया. जिसमें 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी. फोन करने वाले ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इट भट्ठा के मालिक ने पुलिस को आवेदन देकर जान माल की रक्षा किय जाने का गुहार लगाया है. इस संबंध में एसआई रामाशंकर पासवान ने बताया कि मामला दर्ज के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही दोषियों की पहचान कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन