Madhubani News : चुनावी समर में जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रत्याशी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : चुनावी समर में जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रत्याशी

जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में नाम वापसी के बाद 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं.

विज्ञापन

मधुबनी.जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में नाम वापसी के बाद 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं. दसों विधानसभा क्षेत्र में 129 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था. इनमें 24 अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द हो गया. 5 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया. सबसे अधिक नामांकन मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. इनमें से 11 अभ्यर्थियों का नामांकन संवीक्षा में रद्द किया गया. एक अभ्यर्थी ने नाम वापस ले लिया. अभी 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में 17 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था. 7 प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया. 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. बेनीपट्टी विधानसभा में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. 11 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं. यहां किसी अभ्यर्थी का नामांकन रद्द नहीं हुआ है. खजौली विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. दो अभ्यर्थी का नामांकन रद्द हो गया. 8 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं. बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा भरा. एक अभ्यर्थी का नामांकन रद्द हो गया. 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. दो अभ्यर्थियों का नामांकन का पर्चा रद्द हो गया. दो अभ्यर्थियों ने नाम वापसी लिया. 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. दो अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द हो गया. 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है . झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा भरा. एक भी प्रत्याशी का नामांकन पर्चा रद्द नहीं हुआ. 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. एक भी अभ्यर्थी का नामांकन रद्द नहीं हुआ. 10 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं. लौकहा विधानसभा क्षेत्र से 14 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाख़िल किया. एक अभ्यर्थी ने नाम वापसी लिया. 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इस तरह जिला में 10 विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रत्याशी चुनावी समर में है. सबसे अधिक झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र एवं लौकहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 13-13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. जबकि सबसे कम राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 7 प्रत्याशी चुनावी समर में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन