वीमेंस कॉलेज कौशल्या ग्राम में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण आज, तैयारी पूरी

Published by :Kumar Ashish
Published at :24 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
वीमेंस कॉलेज कौशल्या ग्राम में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण आज, तैयारी पूरी

वीमेंस कॉलेज कौशल्या ग्राम में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार से शुक्रवार तक तक आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना से 150 पंजीकृत छात्र छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण

मधेपुरा.

वीमेंस कॉलेज कौशल्या ग्राम में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार से शुक्रवार तक तक आयोजित की जायेगी. उक्त जानकारी वीमेंस कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ जुली ज्योति ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कही. उन्होंने बताया कि इस आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कॉलेज को इसके लिए चुना जाना गर्व का विषय है. इसे लेकर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों में हर्ष व्याप्त है.

संस्थापक डॉ अशोक कुमार सारी तैयारियों की कर रहे समीक्षा

वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्राम के संस्थापक डॉ अशोक कुमार खुद इस सात दिवसीय युवा आपदा मित्र, आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े हर तैयारियों की समीक्षा कर रहे है. डॉ अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए वीमेंस कॉलेज को चुनने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना का आभार जताते हुए कहा कि इस अवसर को भुनाने में महाविद्यालय हर बिंदु पर तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत सहरसा से जुड़े 150 छात्र छात्राएं भाग लेंगी. छात्र-छात्राओं के लिये अलग-अलग भवन में आवासन व भोजन की व्यवस्था की गयी है. वहीं छात्राओं के लिये महिला प्राध्यापिका एवं छात्रों के लिए पुरुष प्राध्यापक को जिम्मेदारी दी गयी है. 25 अप्रैल को उद्घाटन, एक मई को समापन कार्यक्रम व सातों दिन के प्रशिक्षण वीमेंस कॉलेज के नवनिर्मित मुख्य सभा भवन में किया जायेगा.

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में आपदाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

डॉ अशोक कुमार ने बताया कि सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को विशेषकर आपदा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया जायेगा. इसमें सामुदायिक प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि, आपदाओं के परिपेक्ष्य में बिहार की संवेदनशीलता, घरेलू संसाधन से सॉफ्ट तैयार करना जैसे विषयों पर जानकारी दी जायेगी. वहीं हर दिन की शुरुआत पीटी एवं योगा से और समापन लोक संगीत, परिचर्चा, श्रव्य दृश्य कार्यक्रम से होगी. सातवें दिन समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों के मूल्यांकन के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा. सात दिवसीय आवासीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिये वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्राम के सहायक प्राध्यापकों सहित शिक्षकेत्तर कर्मियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है. आयोजन की तैयारी में महाविद्यालय सचिव डॉ भगवान कुमार मिश्र, डॉ माधव कुमार, डॉ प्रभात रंजन, डॉ कौशल कुमार, प्रो रीता कुमारी, प्रो अंकित कुमारी, प्रो जय श्री कुमारी, प्रियंका कुमारी, डॉ अनिल कुमार, रूपेश कुमार, डॉ रवीना कुमारी, डॉ नीलू कुमारी, पूनम कुमारी, राजदीप कुमार, प्रिंस कुमार अंतिम रूप देने में लगे रहे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन