सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन
सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

विज्ञापन

एडीएम, विश्वविद्यालय एनएसएस पदाधिकारी व प्राचार्य ने बांटा प्रमाण पत्र

मधेपुरा.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय स्थित परीक्षा भवन सभागार में आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. समापन के अवसर पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडीएमओ आपदा शिवदयाल, विश्वविद्यालय कुल सचिव प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह, विश्वविद्यालय एनएसएस पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को आपदा किट व प्रमाण पत्र सुपुर्द किया. साथ ही प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुये आपदा में खुद को व समाज को सुरक्षित रखने का संकल्प भी दिलाया. एडीएम ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर आपदा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया था. जिले के विभिन्न महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर माहौल में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण ले चुके बच्चे अब आपदा से अपनी और हम लोगों की सुरक्षा करेंगे.

विश्वविद्यालय एनएसएस पदाधिकारी डॉ विवेक कुमार ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में आपदा का पहला प्रशिक्षण दिलाया गया. विश्वविद्यालय के 150 बच्चों को आपदा किट व प्रमाण पत्र दिया गया. उन्हें सभी प्रकार के आपदा से लड़ने के लिए तैयार किया गया है. आगे भी ऐसी प्रक्रिया की जायेगी. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर बेहतर माहौल में बच्चों को प्रशिक्षित किया गया था, जिससे वे प्राकृतिक आपदा में समाज, परिवार, शहर व कसबा को बचाने में महती भूमिका का निर्वहन करेंगे. पढ़ाई के अतिरिक्त यह प्रशिक्षण उन्हें कोशी इलाके में आने वाले आकाशीय बिजली गिरने की आपदा के साथ साथ बाढ़, भूकंप व अगलगी जैसी आपदाओं में अहम भूमिका निभायेंगे.

मौके पर महाविद्यालय एनएसएस पदाधिकारी डॉ मिंटू कुमार मेनन, डॉ राकेश कुमार, महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार गौरव, डॉ विजय कृष्णा, डॉ चंद्रदीप यादव, डॉ मनोज कुमार ठाकुर, डॉ शहरयार अहमद, डॉ मनीष कुमार, बड़ा बाबू नारायण ठाकुर, धीरेंद्र ठाकुर, प्रणव ठाकुर, महेश कुमार, हमीद राजा, लाल बहादुर यादव, सुनील यादव, मोती यादव, राधे यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन