मोबाइल छिनतई के दौरान युवक कट्टा व कारतूस के साथ धराया

मोबाइल छिनतई के दौरान युवक कट्टा व कारतूस के साथ धराया
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी में मोबाइल छिनतई के दौरान लोगों ने एक युवक को कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि बड़हरी वार्ड संख्या आठ निवासी मनदीप कुमार ने आवेदन देकर बताया था कि वह देर रात पेशाब करने घर से बाहर निकला था. इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक ने उससे पिपरा जाने का रास्ता पूछने लगा. रास्ता बताने के बाद जैसे ही वह घर जा रहा था कि उसी बीच तीनों मिलकर मोबाइल छीनकर भागने लगा. लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. इतने में गुस्सा आकर गम्हरिया के भेलवा वार्ड चार निवासी सुभाष कुमार यादव कट्टा से गोली मारने की कोशिश करने लगा. वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




