ePaper

भूमि विवाद में छोटे भाई ने बड़े को कुदाल से काट किया जख्मी

Updated at : 25 Aug 2024 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में छोटे भाई ने बड़े को कुदाल से काट किया जख्मी

भूमि विवाद में छोटे भाई ने बड़े को कुदाल से काट किया जख्मी

विज्ञापन

फोटो-मधेपुरा 52- जख्मी को अस्पताल ले जाते परिजन. बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट भी प्रतिनिधि, कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत में जमीन बंटवारे को लेकर भाई ने भाई को कुदाल से काटकर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार पंचायत के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर दो निवासी वार्ड पंच सुदीश यादव एवं सुधीर यादव के बीच बीते चार दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद के दौरान छोटे भाई सुधीर यादव दो दिन पूर्व घर में रखे बाइक को पीट-पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी को लेकर रविवार की सुबह पुनः दोनों भाई के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ता चला गया. इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हुआ. गाली-गलौज के दौरान सुधीर यादव ने सुदीश यादव को जान से मार देने की धमकी देते हुए पीछे से गर्दन पर कुदाल से हमला कर दिया. जिससे गर्दन के ऊपर सिर कट गया. कुदाल लगते ही सुदीश यादव के सिर से काफी खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया. शोर सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये तो सुधीर यादव वहां से फरार हो गया. परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष गोपेंद्र सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है. आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन